Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Russia – Ukraine War : राष्ट्रपति लुकाशेंको ने किया बड़ा एलान, रूस – यूक्रेन युद्ध में हिस्सा नहीं लेगी बेलारूस की सेना

Russia – Ukraine War  :  राष्ट्रपति लुकाशेंको ने किया बड़ा एलान, रूस – यूक्रेन युद्ध में हिस्सा नहीं लेगी बेलारूस की सेना

रूस – यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध और भी ज्यादा भीषण हो गया है। इधर, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने शुक्रवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में बेलारूस की सेना भाग नहीं लेगी। रूस के एक करीबी सहयोगी लुकाशेंको ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर लंबी बातचीत की है। बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर बहु-आयामी आक्रमण करने के लिए बेलारूसी क्षेत्र का उपयोग किया है।

रूस ने मायकोलायिव में किया प्रवेश

रूसी सैनिकों ने पहली बार यूक्रेन के काला सागर बंदरगाह के शहर मायकोलायिव में प्रवेश किया है। शुक्रवार को यूक्रेन के क्षेत्रीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आनलाइन साझा किए गए एक वीडियो बयान में गवर्नर विटाली किम ने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में लड़ाई चल रही है आप सब लोग घबराओ मत।

बीबीसी पर रूस ने लगाया प्रतिबंध

रूस ने इंटरनेट के खिलाफ अपना नियंत्रण बड़ा दिया है और बीबीसी सहित कई मीडिया वेबसाइटों पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी मीडिया वाचडाग के अनुसार रूसी भाषा के यूएस-वित्त पोषित रेडियो चैनल, फेसबुक और कुछ वेबसाइटों तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है।

Share this:

Latest Updates