Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Terrorist Arrest : … और इस तरह दबोच लिया गया यह मोस्ट वांटेड आतंकी

Terrorist Arrest : … और इस तरह दबोच लिया गया यह मोस्ट वांटेड आतंकी

National News Update, Indore, Terrorist, Arrest : 2018 में PFI की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा मोस्ट वांटेड आतंकी सरफराज मेमन इंदौर में पुलिस के हत्थे चढ़ा गया। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरफराज की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। NIA ने एक दिन पहले सरफराज के मुंबई में होने का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को भी अलर्ट भेजा था।

पांचवीं पास है सरफराज

इंदौर पुलिस के अनुसार, पांचवीं पास सरफराज मेमन इंदौर के चंदन नगर का रहने वाला है। वह लंबे समय से खजराना इलाके की मस्जिद के पास रह रहा था। उसने यहां मेडिकल स्टोर भी खोल लिया था। वह कई भाषाओं का जानकार है। गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मुंबई पुलिस और NIA की तरफ से इंदौर पुलिस को एक इनपुट मिला था, जिसमें सरफराज के मुंबई में संदिग्ध परिस्थितयों में घूमने की बात सामने आई थी।

भारत में की हैं चार शादियां

DCP इंटेलिजेंस रजत सकलेचा ने बताया कि पूछताछ जारी है। मुंबई पुलिस की टीम भी इंदौर पहुंच गई है। सरफराज ने बताया कि उसने हॉन्गकॉन्ग में चाइनीज महिला से शादी की थी। उससे विवाद के बाद से वह यहां आ गया था। यहां भारत में भी उसने 4 शादियां की हैं। सभी से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

कई भाषाएं जानता है सरफराज

सरफराज मेमन पाकिस्तान, चीन और हॉन्गकॉन्ग में आतंकी गतिविधियों की ट्रेनिंग ले चुका है। उसे स्पेनिश, चीनी और इंग्लिश आती है।उसका पासपोर्ट भी हॉन्गकॉन्ग से जारी हुआ है। 12 साल हॉन्गकॉन्ग में रहा, कई बार चीन गया। इसका एक भाई कुवैत में और दूसरा भोपाल में रहता है। एक बेटा है। सरफराज तालिबान में स्पेशल ट्रेनिंग करने के बाद भारत में मूवमेंट कर रहा था।

Share this:

Latest Updates