Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Money & Share : गिरावट के दौर में भी इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल, एक लाख को 6 माह में…

Money & Share : गिरावट के दौर में भी इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल, एक लाख को 6 माह में…

Earn Money, Vinny Overseas Share : आजकल शेयर बाजार में कुछ समय से गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में निवेशकों को सावधान रहना जरूरी है। आपको ऐसे शेयरों में निवेश करना चाहिए, जिनकी प्रोफाइल अच्छी हो। यदि आप शेयर बाजार में शुरुआत कर रहे हैं तो फिर आपको केवल लार्ज कैप शेयरों पर फोकस करना चाहिए। हालांकि अनुभवी लोग स्मॉल कैप या फिर माइक्रो कैप शेयर चुन सकते हैं। यहां आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी दे रहे, जो कि माइक्रो कैप है, पर ये शेयर लगातार बेहतर रिटर्न दे रहा है। यह शेयर है विन्नी ओवरसीज का शेयर। इस शेयर ने 6 माह में निवेशकों के ₹100000 को बना दिया ₹800000 से अधिक।

विन्नी ओवरसीज का शेयर

विन्नी ओवरसीज का शेयर सिर्फ 6 महीनों में काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 1 सितंबर 2022 को यह शेयर एनएसई पर 1.91 रु पर था, जबकि आज यह 16.45 रु पर है। इस दौरान कंपनी का शेयर 761 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 8.61 लाख रु हो गए होंगे। विन्नी ओवरसीज का शेयर इतना शानदार प्रदर्शन कर रहा है कि इसने केवल 2 महीनों में (2023 में अब तक) ही निवेशकों का पैसा ढाई गुने से अधिक कर दिया है। 2023 में अब तक यह करीब 165 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा ढाई गुने से अधिक हो चुका है। अगर किसी ने 2023 की शुरुआत में विन्नी ओवरसीज के शेयरों में 1 लाख रु लगाए गए होते तो उसकी निवेश राशि 2.65 लाख रु होती।

1 महीने में 2 लाख के 3 लाख

विन्नी ओवरसीज के शेयर का एक महीने का रिटर्न भी बहुत अच्छा रहा है। इसने एक महीने में दिया है 55.5 फीसदी रिटर्न। यानी इसने 1 महीने में 2 लाख रु के 3 लाख रु से अधिक बना दिए हैं। इसके शेयरों का 5 दिन का रिटर्न 18.5 फीसदी रहा है। इसके एक साल का रिटर्न रहा है 475.44 फीसदी। 12 अक्टूबर 2018 को मार्केट में आने के बाद से ये दे चुका है कुल 900 फीसदी रिटर्न।

Share this:

Latest Updates