Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad : श्री श्याम मित्र मण्डल ने निरंतर तीसरे वर्ष निकली निशान शोभायात्रा, 351 निशान श्री श्याम महाप्रभु को किये गये अर्पित

Dhanbad : श्री श्याम मित्र मण्डल ने निरंतर तीसरे वर्ष निकली निशान शोभायात्रा, 351 निशान श्री श्याम महाप्रभु को किये गये अर्पित

Dhanbad latest Hindi news : श्री श्याम मित्र मण्डल के तत्वावधान में निरंतर तीसरे वर्ष 351 निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पिछले दिन निकली इस यात्रा में सभी भक्त एक जैसे परिधानों से सुसज्जित थे। आयोजन में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्तों ने बिना किसी भेदभाव के बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें छोटे बच्चों और वृद्ध एवं शारीरिक रूप से अक्षम महिलाओं का भी उत्साह देखते ही बन रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो कलियुग के भगवान श्री श्याम महाप्रभु की कृपा साक्षात बरस रही हो। शोभायात्रा के क्रम में शक्ति योग पीठ द्वारा देव पब्लिक स्कूल, बस्ताकोला में बादाम शर्बत एवं शुद्ध जल की सेवा दी गयी। झरिया चार नम्बर देशबंधु के सामने संजय अग्रवाल, शक्ति सोसाइटी के द्वारा शिकंजी शर्बत की व्यवस्था की गयी थी। पूरे उत्साह के साथ श्रद्धालु भक्तों की शोभायात्रा झूमते नाचते-गाते श्री श्याम महाप्रभु के मंदिर झरिया धाम में पहुंची। निशान चढ़ा कर यात्रा पूरी हुई। श्याम महाप्रभु धर्मशाला में सभी के लिए नाश्ते की व्यवस्था अमित अग्रवाल, शक्ति सोसाइटी द्वारा की गयी थी।
इसमें लघु भारत के भी दर्शन हुए, क्योंकि सोसाइटी के हिन्दू,सिख, मुस्लिम और ईसाई ; अर्थात शक्ति सोसाइटी के सभी सदस्यों ने बड़े ही उत्साह से आयोजन में भाग लिया।
इससे पूर्व शनिवार 25 फरवरी को रात्रि 12 बजे तक कीर्तन का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक मनोज सेन, पंकज मोदी एवं उनकी टीम के एक से एक भक्तिमय गीत श्रद्धालु भक्तों को झुमाने और नाचने-गाने को विवश करते रहे।
आगे महाप्रभु की कृपा बनी रही, तो इसी प्रकार लघु भारत के दर्शन कोयलांचल की धरती पर होते रहेंगे। शक्ति सोसाइटी के सभी श्रद्धालु भक्तों ने श्री श्याम महाप्रभु से प्रार्थना की, कि पूरे देश के अलावा धनबाद जिले की भी अग्नि देव के प्रकोप से रक्षा करें।
आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से कमल शर्मा, संजय अग्रवाल, टिंकू गोयल, अमित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रवि खेतान, रवि मित्तल, टोनी सिंह, पिंटू सलूजा, सुनील सिंघानिया, सत्यपाल सिंह, संजय सिंह, अंकित खेमका, गौरव बावेजा, कैलाश गोयनका, रमेश पोद्दार आदि की भूमिका बहुत सराहनीय रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निखिल शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, राहुल शर्मा, यश मित्तल, यथार्थ अग्रवाल, अथर्व गोयल आदि बच्चों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा।

Share this:

Latest Updates