Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Be Cautious : … और जानिए कैसे 40 मिनट की नींद बन गई इतनी बड़ी सजा

Be Cautious : … और जानिए कैसे 40 मिनट की नींद बन गई इतनी बड़ी सजा

Dangerous Flesh eating bacteria: दुनियाभर में कई ऐसे जानलेवा बैक्टीरिया भी हैं जो कि हमारे शरीर के कुछ अंगों को हमेशा के लिए खा सकते हैं। ऐसा ही एक बैक्टीरिया ने फ्लोरिडा में रहने वाले 21 साल के लड़के की आंख खा ली। जी हां, इस बैक्टीरिया ने इस लड़के की कॉर्निया को खा लिया। साइंस की भाषा में इस बैक्टीरिया को मांस खाने वाला बैक्टीरिया (Flesh eating bacteria) कहा जाता है। यह घटना लड़के की एक बड़ी लापरवाही का भी परिणाम है। ध्यान रखें कि कभी भी कॉन्टेंट लेंस लगाकर न सोएं। इसके अलावा कॉन्टेंट लेंस की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। नहीं तो ये आप भी इस घटना के शिकार हो सकते हैं।

इस तरह चली गई आंखों की रोशनी

जानकारी के अनुसार, 21 साल का यह लड़का कॉन्टेंट लेंस लगाकर एक झपकी ले रहा था। लगभग, जब उसने 40 मिनट बाद अपनी आंख खोली तो पाया कि उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है। वो अपनी बाईं आंख में आंशिक रूप से अंधा हो चुका था। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि मांस खाने वाले एक बैक्टीरिया ने उसकी आंख को खा लिया है।

इस बैक्टीरिया का लक्षण

यह बैक्टीरिया Acanthamoeba keratitis है, जो कि मांस खा सकता है। ये परजीवियों, मिट्टी, धूल और ताजा पानी की झीलों में पाया जाता है। डॉक्टर के अनुसार ये बैक्टीरिया कॉन्टेंट लेंस पर रह गया होगा और नींद के दौरान ये कॉर्निया तक पहुंच गया । फिर इंफेक्शन का कारण बना औरे कॉर्निया को खा गया।

Share this:

Latest Updates