होली से पहले ही कोल इंडिया अधिकारियों को प्रमोशन का गिफ्ट दे दिया है। प्रबंधन ने कुल 621 अधिकारियों को मुख्य महाप्रबंधक के पद पर प्रोन्नत किया है। इनमें बीसीसीएल के अधिकारी भी शामिल हैं। प्रबंधन के निर्णय से अधिकारियों में खुशी देखी जा रही है। कोल इंडिया में 621 अधिकारियों को मुख्य प्रबंधक पद पर प्रमोशन दिया गया है। इससे संबंधित आदेश कोल इंडिया ने जारी कर दिया है। अधिकारियों को ई 6 से 7 ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है। इसमें सबसे अधिक 486 खनन विभाग से संबंधित अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कार्मिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आईटी सेक्टर विभाग के अधिकारी शामिल हैं। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में मुख्य रूप से कार्मिक विभाग से बीसीसीएल के सुरेंद्र भूषण, सत्य प्रिया राय, कुमार शरत सिन्हा, पीके सिंह, डॉक्टर आशा कुमारी, जयप्रकाश प्रसाद, अशोक कुमार विद्यार्थी, शिवदत्त सिंह, अरुण कुमार प्रसाद, सुशील कुमार आदि शामिल हैं। प्रमोशन पाए अधिकारियों को 2 महीने के अंदर अपने विभागाध्यक्ष को जॉइनिंग देना है। अधिकारियों का फिलहाल तबादला नहीं किया गया है वह अपने स्थान पर ही बने रहेंगे।
COAl INDIA : 621 अधिकारियो को मिला होली गिफ्ट, मुख्य महाप्रबंधक पद हुए पदोन्नत, बीसीसीएल के भी…

Share this:


