Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cruelty : बेरहम शराबी बेटे ने टांगी से वार कर मां की ले ली जान, जांच करने आई पुलिस के सामने… 

Cruelty : बेरहम शराबी बेटे ने टांगी से वार कर मां की ले ली जान, जांच करने आई पुलिस के सामने… 

Jharkhand Update News, Giridih Son Murdered Mother  : कोई नहीं जानता कि इस कलयुग में नशे में बेटा मां के साथ कैसा सलूक कर सकता है। वह छोटी सी बात के लिए अपनी जन्म देने वाली मां को मौत के घाट भी उतार सकता है। ऐसी ही एक घटना गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना इलाके के पालगंज गांव से सामने आई है। यहां सोमवार को एक बेरहम बेटे प्रदीप साहू ने शराब पीने के लिए पैसा न देने के कारण अपनी मां मीना देवी को टांगी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के अगले दिन यानी मंगलवार को जांच करने डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार और पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलकश पालगंज पहुंचे तो सामने आकर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे तत्काल अरेस्ट कर लिया है।

 हत्यारोपी बेटे से पूछताछ कर रही पुलिस

  पुलिस ने उस टांगी को भी बरामद कर लिया है, जिससे आरोपी  ने अपनी मां की सोमवार की रात 12 बजे हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस की मानें तो आरोपी प्रदीप नशे का आदी है। अक्सर शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगता था। इस बार शराब पीने के लिए मां ने पैसा नहीं दिया तो वह हैवान बन गया और मां को ही दुनिया से उठा दिया।

Share this:

Latest Updates