Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Art & Politics : इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने ज्वाइन की चिराग पासवान की पार्टी, सिनेमा के बाद अब पॉलिटिक्स में…

Art & Politics : इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने ज्वाइन की चिराग पासवान की पार्टी, सिनेमा के बाद अब पॉलिटिक्स में…

Bihar Update News, Bhojpuri Actress Got Membership Of LJP : भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस सीमा सिंह ने सिनेमा से अब पॉलिटिक्स में अहम जिम्मेदारी निभाने का निर्णय लिया है। खासकर बिहार की पॉलिटिक्स में। उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी ज्वाइन कर ली है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम‌विलास) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि हमारी फिल्मों को बिहार ने खूब प्यार दिया। अब उसे जिम्मेदारी के साथ वापस करने का वक्त आ गया है। भोजपुरी फिल्म की जानी-मानी अभिनेत्री और शेखपुरा जिला की बहू सीमा सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। इसको लेकर नई दिल्ली के 71 नॉर्थ एवेन्यू में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट से थीं प्रभावित

सीमा सिंह कहती हैं कि बिहार की जनता ने सालों तक मुझे बहुत प्यार और सम्मान‌ दिया। ऐसे में मैं लोगों की सेवा कर उनके प्यार को लौटाना चाहती हूं। उन्होंने कहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन का समर्थन करती हूं। पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देंगी, उसे अच्छी तरह से निभाऊंगी।

2008 में सौरभ संग हुई थी शादी

साल 2018 में सीमा सिंह की सौरभ कुमार के साथ शादी हुई थी। सौरभ बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर सिंदाय गांव के शिक्षक संजय सिंह के बेटे हैं। सौरभ भी फिल्मी निर्माता और निर्देशक हैं। शादी के बाद सीमा सिंह ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। वहीं, घरेलू कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अमूमन ससुराल आती हैं। तीन महीने पहले भी वो शादी समारोह में आई थीं।

Share this:

Latest Updates