Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DEMISE : नहीं रहे दुनिया के दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न, रॉड मार्श का भी आज ही हुआ है…

DEMISE : नहीं रहे दुनिया के दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न, रॉड मार्श का भी आज ही हुआ है…

World के दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन से सारा खेल जगत शोक मग्न हो गया। विश्व के महान स्पिनरों में शुमार शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च को हो गया। वह 52 साल के थे। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके पहले आज ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर रॉड मार्श का 74 साल की उम्र में निधन के बाद क्रिकेट जगत शोक में डूबा था कि शेन वॉर्न के निधन की सूचना मिल गई। बता दें कि मार्श को पिछले हफ्ते क्वींसलैंड में दिल का दौरा पड़ा था। वह अपनी मृत्यु तक रॉयल एडिलेड अस्पताल में कोमा में थे। इस महान खिलाड़ी ने अपने देश के लिए 96 टेस्ट खेले, जिसमें तीन टेस्ट शतक बनाए। विकेट के पीछे 355 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला दुनिया का दूसरा स्पिनर

गौरतलब है कि वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे। 1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों में मिलाकर 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिये।

इंडिया के खिलाफ 1992 में किया था डेब्यू

भारत के खिलाफ 1992 में किया था डेब्यू
शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था।
इसमें ग्लेन मैकग्रा, डेमियन मार्टिन और जस्टिन लैंगर शामिल हैं।

आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के थे कोच और कैप्टन

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। इसके बाद साल 2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाया।

रोड मॉर्श के निधन पर 12 घंटे पहले ट्वीट कर जताया था शोक

वॉर्न ने 12 घंटे पहले अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

Share this:

Latest Updates