Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर पर अटैक,  दीवार पर लिखे भारत और PM मोदी के खिलाफ नारे, इसके बाद….

कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर पर अटैक,  दीवार पर लिखे भारत और PM मोदी के खिलाफ नारे, इसके बाद….

Foreign News, Kanada, Attack On Hindu Temple : कनाडा के ओंटारियो में एक बार फिर हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान आरोपियों ने मंदिर की दीवार पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारे भी लिखे। ओंटारियो के विंसडर शहर के BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर में बुधवार को रात करीब 12 बजे ये घटना सामने आई।

पुलिस को मिला है सीसीटीवी फुटेज

पुलिस को पूरे मामले का एक CCTV फुटेज भी मिला है। इसमें 2 आरोपी मंदिर की दीवार पर नारे लिखते नजर आ रहे हैं। विंसडर पुलिस सर्विस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर CCTV फुटेज जारी कर आरोपियों को वॉन्टेड घोषित कर दिया है। कनाडा में पिछले साल जुलाई के बाद से इस तरह की पांचवी घटना है।

मंदिर प्रबंधन ने स्टाफ को सचेत किया

मंदिर में काम करने वाले हर्षल पटेल ने कहा- हम मंदिर की दीवार पर नारे लिखे देख चौंक गए। ऐसा यहां 20 साल में पहली बार हुआ है। हमने तुरंत लोकल पुलिस को इसकी सूचना दी। मंदिर में सभी स्टाफ को आगे के लिए आगह कर दिया गया है। घटना के बाद से शहर की हिन्दू कम्यूनिटी गुस्से में है।

Share this:

Latest Updates