Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Hate News : इस को-डायरेक्टर ने दी अभिनेत्री की नग्न तस्वीरें पोर्नोग्राफी वेबसाइट पर लीक करने की धमकी, कौन है वह

Hate News : इस को-डायरेक्टर ने दी अभिनेत्री की नग्न तस्वीरें पोर्नोग्राफी वेबसाइट पर लीक करने की धमकी, कौन है वह

Kolkata News, Bangla film industry, Bengal news, entertainment news : चाहे वह बॉलीवुड हो, झालीवुड हो या फिर टॉलीवुड, फिल्म निर्माण से जुड़े निर्माता- निर्देशक, हीरो-हीरोइनें एक- दूसरे पर अश्लीलता की सीमा लांघने का आरोप मढ़ते रहे हैं। इसे लेकर हंगामा भी मचता है,ल और ये विवाद अखबारों की सुर्खियां भी बनती हैं। मामला कोर्ट-कचहरी तक भी पहुंचता है। मानहानि के दावे भी किए जाते हैं। हालांकि, कुछ दिनों के बाद बात आई-गई हो जाती है। इधर, कुछ ऐसा ही मामला टॉलीवुड से आया है, जहां एक अभिनेत्री ने अपने फिल्म के को डायरेक्टर पर उनकी नग्न तस्वीरें पॉर्नोग्राफी वेबसाइट पर डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कौन है वह को डायरेक्टर और कौन है वह अभिनेत्री, आइये जानें…

थाने में दर्ज हो चुकी है शिकायत

आपको बता दें मामला बांग्ला फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी से जुड़ा है। उन्होंने अपनी आनेवाली फ़िल्म ‘शिवपुर’ के सह-निर्माता और उनके सहयोगियों के खिलाफ धमकी भरे मेल भेजने का न सिर्फ आरोप मढ़ा है, बल्कि इसी बुधवार को थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। संबंधित थाने की पुलिस की मानें तो दर्ज शिकायत के अनुसार निर्माता और उनके सहयोगियों ने मेल भेजकर अभिनेत्री को कथित तौर पर उनके साथ ‘सहयोग’ करने के लिए कहा। शिकायत में इस ‘सहयोग’ शब्द के व्यापक मायने निकाले जा रहे हैं।

कोलकाता के गोल्फ ग्रीन थाने में दर्ज कराई गई है शिकायत, अमेरिका में है को-डायरेक्टर

बहरहाल, कोलकाता के गोल्फ ग्रीन थाने में अभिनेत्री ने संबंधित मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। को-डायरेक्टर बहरहाल अमेरिका में है। माना जा रहा है कि को डायरेक्टर के अमेरिका से लौटने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल तेज करेगी। हीरोइन की ओर से उपलब्ध मेल और अन्य दस्तावेज को साक्ष्य मानते हुए मामला आगे बढ़ेगा।

Share this:

Latest Updates