Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Employment : आ गई नौकरी, बिना परीक्षा दिए CRPF में होगी बहाली, इस तारीख तक कर दें अप्लाई

Employment : आ गई नौकरी, बिना परीक्षा दिए CRPF में होगी बहाली, इस तारीख तक कर दें अप्लाई

Big Opportunity, CRPF Recruitment 2023 : सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। सीआरपीएफ दादरी रोड ग्रेटर नोएडा में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। इसमें हेडमिस्ट्रेस, टीचर और आया के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है। इस दौरान जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वह विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के माध्यम से 9 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अप्लाई से पहले नोटिफिकेशन पढ़कर सही-सही भर्ती करें, क्योंकि आधा-अधूरा और गलत भरा हुआ फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यर्थियों को आवेदन ऑफलाइन करना है। अभ्यर्थियों को फॉर्म पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, समूह केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, दादरी रोड, ग्रेटर नोएडा-201306 को भेजना होगा।

एजुकेशनल क्वालीफिकेशन

टीचर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बीएड की डिग्री होना जरूरी है। आया के पदों पर भर्ती के लिए 5वीं पास भी चलेगा। अन्य पदों से जुड़ी योग्यता ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक की जा सकती है।

एज लिमिट और सिलेक्शन प्रोसेस

अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होना चाहिए। सरकार के नियमों के मुताबिक अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। अधिक जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों का चयन बिना टेस्ट लिए ही होगा। इसके लिए 1 मई को सिर्फ इंटरव्यू होगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सुबह 10 बजे कार्यलय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ, दादरी, ग्रेटर नोएडा पहुंचना होगा। ज्यादा जानकारी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Share this:

Latest Updates