Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत का यह दिग्गज खिलाड़ी बना कुंवारा बाप, कई एक्ट्रेस से रह चुका है संबंध, जानें कौन है वह

भारत का यह दिग्गज खिलाड़ी बना कुंवारा बाप, कई एक्ट्रेस से रह चुका है संबंध, जानें कौन है वह

Sports News : फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता- अभिनेत्रियों, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर की ही तरह कई देशी-विदेशी खिलाड़ियों के भी रिश्ते सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे ही एक भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक तक में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। लेकिन, जहां तक निजी जिंदगी की बात है, कई रिश्तो को लेकर वह विवादों में रहे। कई अभिनेत्रियों से भी उनका रिश्ता रहा है। वर्षों तक डेट करने, लिव इन रिलेशन में रहने, और तो और यहां तक की कुंवारा बाप बनने तक के किस्से इस खिलाड़ी से जुड़े हैं। आखिर कौन है वह ? चलिए संकेत दे देते हैं, इस दिग्गज खिलाड़ी का संबंध टेनिस से रहा है और टेनिस की दुनिया में इन्होंने बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें…

संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया के साथ 11 वर्षों तक रहा लिव इन रिलेशन में, बेटी का पिता भी बना, पर…

चलिए पहेली सुलझाते हैं। टेनिस के इस पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी का नाम लिएंडर पेस है। उन्होंने भले ही आज खेल छोड़ दिया है, परंतु इनकी निजी जिंदगी विवादों से कभी अलग नहीं रही। लिएंडर पेस और रिया पिल्लई लंबे समय तक लिव इन रिलेशन में रहे। दोनों 2003 में एक-दूसरे के नजदीक आए। रिया तब बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी हुआ करती थी, लेकिन 2005 में उन्होंने संजय दत्त से तलाक ले लिया था। हालांकि, लिएंडर ने रिया से शादी नहीं की। 2005 में तब इनके रिश्ते का खुलासा हुआ, जब रिया के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई। इससे उनकी एक बेटी भी है। हालांकि, कई साल तक साथ में रहने के बाद 2014 में रिया ने पेस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस कर दिया और इस रिश्ते का अंत हुआ। यह मामला जब कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने उसपर हर महीने हर्जाना देने का दंड निर्धारित किया, फिर दोनों अलग हो गए।

महिमा चौधरी से भी रहा है संबंध, अब अभिनेत्री किम शर्मा से भी रिश्ते में खटास

लिएंडर का संबंध रिया पिल्लई से रिश्ता टूटने के बाद लगभग तीन वर्षों तक फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी से भी रहा, परंतु यह रिश्ता भी समय के साथ-साथ टूट गया। पेस की इसके बाद एक्ट्रेस किम शर्मा से नजदीकियां बढ़ीं। दोनों लगभग दो वर्ष से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, परंतु, सितंबर 2021 में किम ने सोशल मीडिया पर पेस के साथ जो कुछ रोमांटिक फ़ोटो शेयर किए थे, उन्होंने उसे अब डिलीट कर दिया है। माना जा रहा है कि अब उनके रिश्ते की गर्माहट का द एंड हो चुका है।

अब 49 साल के लिएंडर की खेल उपलब्धियों पर भी एक नजर, फ़िल्म में भी आए नजर

लिएंडर पेस के निजी रिश्तों की बात तो हो गई, अब अगर इनकी खेल की उपलब्धियों पर चर्चा न हो तो यह उनके साथ बेईमानी ही होगी। तो आपको बता दें 49 साल के लिएंडर ने टेनिस में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनकी और महेश भूपति की जोड़ी रैंकिंग में नंबर एक तक पहुंची। उन्होंने डबल्स के आठ ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते। साथ ही मिक्स्ड डबल्स में भी 10 टाइटल अपने नाम किए। 1996 अटलांटा ओलंपिक में पेस ने सिंगल्स कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता। पद्म भूषण और खेल रत्न जैसे पुरस्कार से भी वे नवाजे जा चुके हैं। आपको बता दें कि वे बॉलीवुड की फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।

Share this:

Latest Updates