Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Arrest : भोजपुरी Singer समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने किया अरेस्ट, आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में हैं आरोपी

Arrest : भोजपुरी Singer समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने किया अरेस्ट, आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में हैं आरोपी

National News Update, UP, Varanasi, Bhojpuri Singer Arrest : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी सिंगर समर सिंह Arrest कर लिया गया है। वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से 12वें दिन पकड़ा है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर बेटी के साथ रिलेशनशिप में धोखा देने का आरोप लगाया था। आकांक्षा ने 26 मार्च को होटल में सुसाइड कर लिया था।

कुर्की की चल रही थी तैयारी

आरोपी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ NBW जारी हुआ था। उसके खिलाफ कुर्की की तैयारी चल रही थी। इससे पहले लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। पुलिस को आशंका थी कि दोनों विदेश भाग सकते हैं। हालांकि अभी संजय तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। वह फरार है।

24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड 

गिरफ्तारी के बाद वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इसी के साथ वाराणसी पुलिस ने हाथोंहाथ ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल कर दी। कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दे दी है। वाराणसी पुलिस अब समर सिंह को 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वाराणसी के लिए निकली है।

Share this:

Latest Updates