Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और अचानक भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल के कार्यक्रम में चलने लगे पत्थर, नाराज होकर बीच में ही छोड़ दिया प्रोग्राम

…और अचानक भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल के कार्यक्रम में चलने लगे पत्थर, नाराज होकर बीच में ही छोड़ दिया प्रोग्राम

Jharkhand Update News, Palamu, Khesari lal Program, Pelting : झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा में रामनवमी के उपलक्ष में भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थर लगने से एक महिला डांसर के सिर पर चोट लग गई। इससे नाराज होकर बीच में ही खेसारी कार्यक्रम छोड़कर चले गए। 

खेसारी ने खूब सुनाई खरी-खोटी

खेसारी ने लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई कहा, ‘हम पिक्चर बनाकर अच्छा पैसा कमा लेते हैं। हमें स्टेज प्रोग्राम करने की जरूरत नहीं, लेकिन लोगों का प्यार देखकर मैं इस तरह के प्रोग्राम करता हूं। आपलोगों द्वारा इस तरह का व्यवहार अच्छा नहीं लगा। वे बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर छतरपुर स्थित होटल चले गए। बता दें कि करकट्टा पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पति रामबली पासवान की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रामबली पासवान नौडीहा थाना में चौकीदार के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार ने किया था।

Share this:

Latest Updates