Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bad Habit :नासमझ असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को किया खंडित, पुलिस ने फौरन शुरू की जांच

Bad Habit :नासमझ असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को किया खंडित, पुलिस ने फौरन शुरू की जांच

Madhya Pradesh News Update, Damoh, Hanuman Idol Damaged : मध्यप्रदेश में दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के पिपरिया साहनी गांव में खेत में बने सार्वजनिक मंदिर में विराजमान हनुमान प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। रविवार को सुबह पूजा करने पहुंचे गांव के राज किशोर राजपूत ने सबसे पहले प्रतिमा को खंडित हालत में देखा और उसके बाद खेत मालिक को जानकारी दी। जहां से सभी लोग पटेरा थाने पहुंचे और पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धार्मिक भावनाएं भड़काने की नीयत

संभवत असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए इस तरह का कृत्य किया गया है। पुलिस को शिकायत आवेदन देने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि तत्काल आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया है। बता दें दमोह में लगातार असमाजिक तत्वों के द्वारा इस प्रकार की हरकत की जा रही है 15 दिन पहले ही हिंडोरिया थाना अंतर्गत किसी असमाजिक तत्व ने शिव लिंग गायब कर दिया था, जिसे पुलिस कुछ ही घंटो में खोज लिया था।

Share this:

Latest Updates