Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहत की बात : 5 दिनों से चला आ रहा कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन समाप्त, रेलवे ने 8 ट्रेनें चलाने की घोषणा की

राहत की बात : 5 दिनों से चला आ रहा कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन समाप्त, रेलवे ने 8 ट्रेनें चलाने की घोषणा की

Jharkhand news, rail roko aandolan : पिछले 5 दिनों से चला आ रहा कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन रविवार को समाप्त हो गया। लेकिन अभी भी कुछ स्थानों पर आंदोलन जारी है। इस बीच आंदोलन समाप्त होने की घोषणा के बाद रेलवे ने बदले हुए मार्ग से 8 ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

पिछले 5 दिनों से ठप था टाटा – कोलकाता और रांची – कोलकाता रेल रूट

आंदोलन के कारण पिछले 5 दिनों से टाटा कोलकाता और रांची कोलकाता रेल रूट और सड़क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था। इस आंदोलन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को तो हाईवे पर 60 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। आंदोलन का प्रभाव सबसे ज्यादा कुसतौर में पड़ा। आदिवासी कुर्मी समाज के लोगों ने यहां रेल का चक्का जाम कर दिया था। इस कारण मुंबई से कोलकाता जाने वाली सभी की सभी ट्रेनें प्रभावित रहीं। लेकिन कुसतौर में आंदोलन समाप्त होने के बाद यात्रियों के साथ साथ भारतीय रेलवे ने राहत की सांस ली है।  

अब रांची- धनबाद रेल रूट पर शुरू हुआ आंदोलन

आंदोलन समाप्त होने की घोषणा के साथ ही भारतीय रेलवे ने 8 ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। जिन ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है, उनमें भागलपुर-  रांची वनांचल एक्सप्रेस रांची धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गोड्डा – रांची एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। रांची धनबाद इंटरसिटी, वनांचल जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इधर, रविवार को कुसतौर में आंदोलन समाप्त होने के बाद रांची – धनबाद रेल मार्ग के कोटशिला में रविवार से एक दूसरा आंदोलन इन्हीं मांगों को लेकर शुरू हो गया है। इस कारण रेलवे ने ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया है।  खेमासुली और कोटशिला में आंदोलन जारी रहने से अभी रेलगाड़ियों के रद्द होने का सिलसिला जारी रहेगा।

यह ट्रेनें बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी

10 अप्रैल को 18620 गोड्डा  रांची एक्सप्रेस चंद्रपुरा, बरकाकाना, मूरी होकर चलेगी।

18619 रांची गोड्डा एक्सप्रेस  11 अप्रैल को मूरी, बरकाकाना व  चंद्रपुरा होकर चलेगी।

13404 भागलपुर- रांची वनांचल एक्सप्रेस 10 अप्रैल को  चंद्रपुरा, बरकाकाना व मूरी होकर चलेगी।

13403 रांची भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 11 अप्रैल को मूरी – बरकाकाना व चंद्रपुरा होकर चलेगी।

13319 दुमका रांची इंटरसिटी 10 अप्रैल को चंद्रपुरा, बरकाकाना व मूरी होकर चलेगी।

 13304 रांची- धनबाद इंटरसिटी 10 अप्रैल को मूरी- बरकाकाना व चंद्रपुरा होकर चलेगी।

18621 पटना हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 10 अप्रैल को चंद्रपुरा, बरकाकाना व मूरी होकर चलेगी।

18622 हटिया- पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 11 अप्रैल को मूरी, बरकाकाना व चंद्रपुरा होकर चलेगी।

Share this:

Latest Updates