Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

At A Loss : महिला के खाते में डेढ़ करोड़ रुपए, लेकिन डेढ़ लाख निकालना भी मुश्किल…

At A Loss : महिला के खाते में डेढ़ करोड़ रुपए, लेकिन डेढ़ लाख निकालना भी मुश्किल…

Kolakata News : अब आप ही बताएं आपके खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि हो और आप डेढ़ लाख रुपए निकालने को मोहताज हो जाएं। लेकिन, यह सच है- कोलकाता के बड़दूरियां नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन में रहने वाली लक्ष्मी बनर्जी के समक्ष अजीब सा संकट आ गया है। उनके अकाउंट में कहीं से एक करोड़ 57 लाख रुपए आ गए, इसके बाद बैंक ने उनका खाता फ्रीज़ कर दिया है। उसके अकाउंट में पहले से ही 1.23 लाख पड़े थे, वह उन्हें भी नहीं निकाल पा रही है। ऐसे में उन्हें घर चलाने में परेशानी आ रही है। आखिर क्या है माजरा, आइए बताते हैं…

पेंशनभोगी है महिला और बेटा है बेरोजगार

दरअसल, महिला पेंशनभोगी है और यही उनके जीने का सहारा है। उनके पति के मृत्यु हो गई हैं और यह पेंशन पारिवारिक पेंशन योजना के तहत उन्हें प्रदान की जा रही है। एक बेटा है, जो कि बेरोजगार हैं। अगर पेंशन की राशि न निकले तो घर चलाना मुश्किल है। मार्च तक उन्होंने पेंशन मद की राशि निकाली है, जबकि जब अप्रैल महीने की राशि निकालनी चाही तो उनके अकाउंट में शून्य बैलेंस प्रदर्शित हो रहा था। जब उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो बताया गया कि उनका खाता फ्रीज़ कर दिया गया है। बैंक ने उन्हें थाने की शरण में जाने की सलाह दी।

कहां से आई राशि, आइए जानें

जांच के क्रम में या पता चला कि महिला के अकाउंट में यह राशि बेंगलुरु से आई है और बेंगलुरु के अधिकारियों के कहने पर ही उनका खाता फ्रीज किया गया है। अब यह राशि किस मद से आई और किसने उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किया पड़ताल चल रही है। बहरहाल, बैंक के कहने पर महिला ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। माना जा रहा है कि किसी ने काले धन को सफेद करने के लिए पेंशन के खाते को चुना है। बहरहाल,माजरा क्या है पूरी जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Share this:

Latest Updates