Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Beauty Blackmailer…. इस खूबसूरत महिला ब्लैकमेलर ने फ़िल्म डायरेक्टर से लेकर कई को लगाया चूना, करवाती थी देह व्यापार और…

Beauty Blackmailer…. इस खूबसूरत महिला ब्लैकमेलर ने फ़िल्म डायरेक्टर से लेकर कई को लगाया चूना, करवाती थी देह व्यापार और…

Odisha News : ओडिशा की इस ब्यूटी ब्लैकमेलर ने फिल्म डायरेक्टर से लेकर कई धनाढ्य को अपना शिकार बनाया। उनसे लाखों रुपये ऐंठे। लगभग छह महीने से वह जेल के सलाखों के पीछे थी। गत दिनों ओडिशा हाईकोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दी। शर्त यह कि वह जांच में सहयोग करेगी और देश से बाहर नहीं जाएगी। आइए इस ब्यूटी क्वीन के बारे में कुछ और जानें…

अर्चना नाग है इस ब्यूटी क्वीन का नाम, पिछले साल हुई थी गिरफ्तार, मिले थे 35 करोड़

चलिए, आपको बता दें इस ब्यूटी क्वीन का नाम है अर्चना नाग। भुवनेश्वर की खंडगिरि पुलिस ने उसे पिछले वर्ष छह अक्टूबर को उसके घर से गिरफ्तार किया था। ओडिशा के ही कटक के बाकी की रहने वाली एक युवती ने अर्चना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अर्चना पर ओड़िया फिल्म निर्माता अक्षय परिजा ने भी ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए नयापल्ली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अर्चना द्वारा किए गए अपराध की गंभीरता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि उसके मामलों की जांच न केवल पुलिस बल्कि सीबीआई और ओडिशा क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा भी कर रही है। पश्चिम ओडिशा के कालाहांडी से आकर भुवनेश्वर में बसी अर्चना के पास 35 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का भी खुलासा हुआ है।

64a62139 0816 49cb 831e 3c84432bdd6b

देह व्यापार कराने से लेकर अश्लील वीडियो तक उतारने का है आरोप

अर्चना के खिलाफ दर्ज मामलों की बात करें तो उस पर युवतियों को बरगलाकर उनसे देह व्यापार कराने व ग्राहकों की अश्लील वीडियो शूट कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूलने जैसे गंभीर आरोप है। पुलिस ने अर्चना के साथ-साथ उसके पति बालेश्वर निवासी जगबंधु चांद और खगेश्वर पात्र समेत श्रद्धांजलि नामक एक युवती को भी गिरफ्तार किया था। इन सभी की संलिप्तता अर्चना द्वारा किए गए अपराध में मिली थी।

Share this:

Latest Updates