Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रगान का अपमान, हाथ में सिगरेट लेकर लड़कियों ने गाया राष्ट्रगान, इसके बाद प्रशासन ने…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रगान का अपमान, हाथ में सिगरेट लेकर लड़कियों ने गाया राष्ट्रगान, इसके बाद प्रशासन ने…

Kolkata news : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रगान के अपमान का एक नया मामला सामने आया है। इससे संबंधित वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन के होश उड़ गए। प्रशासन ने तफ्तीश के बाद हाथ में सिगरेट लेकर राष्ट्रगान गा रहीं दो लड़कियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन दो लड़कियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वे सुलगा हुआ सिगरेट हाथों में लेकर धुएं की कश उड़ाते हुए राष्ट्रगान गा रही थीं। इससे संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद काफी हो हंगामा हुआ था। हालांकि पुलिस जांच में पता चला है कि ऐसा करने वाली दोनों लड़कियां नाबालिग हैं।

बैरकपुर साइबर सेल ने दर्ज किया मामला

इस मामले में बैरकपुर साइबर सेल ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो के वायरल होने के बाद इसे खूब ट्रोल किया गया। कई लोगों ने दोनों लड़कियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ पुलिस (Police) अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दोनों लड़कियों के बयान दर्ज किए हैं। यह मामला संज्ञान में आने के बाद फेसबुक से उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है। वीडियो में दोनों लड़कियां हाथ में सिगरेट लेकर राष्ट्रगान गा रही हैं। उनमें से एक हाथ में सिगरेट लिए हुए है और इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है।

Share this:

Latest Updates