Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ADR Report : ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन के पास उनसे 50 गुनी अधिक संपत्ति

ADR Report : ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन के पास उनसे 50 गुनी अधिक संपत्ति

National News Update, New Delhi, ADR Report : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। झारखंड के चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन बिहार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों से अधिक अमीर हैं। ममता बनर्जी से हेमंत सोरेन के पास 50 गुनी अधिक संपत्ति है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ढाई गुनी अधिक। देश के 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से जुड़ी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

इन मुख्यमंत्रियों से हेमंत अमीर

हेमंत सोरेन गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, सिक्किम, मिजोरम, दिल्ली, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, हरियाणा, केरल और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी सबसे अमीर

रिपोर्ट में यह जाहिर हुआ है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। ये मुख्यमंत्री भी झारखंड के मुख्यमंत्री से अधिक धनी हैं- तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मेघालय, असम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पुडुचेरी, नगालैंड, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ज्यादा अमीर हैं। 

Share this:

Latest Updates