Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : बीजेपी में भगदड़, ‘मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं..’,BJP के इस नेता ने..

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : बीजेपी में भगदड़, ‘मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं..’,BJP के इस नेता ने..

Karnataka Update News, Bengaluru, VS Election, BJP : 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में है दोनों ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने का काम अभी जारी है। इस बीच देखने में आ रहा है कि बीजेपी में भगदड़ का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक और विधायक ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची आने के बाद कर्नाटक के मुदिगेरे निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। टिकट नहीं मिलने पर विधायक एमपी कुमारस्वामी ने कहा कि मैं आज अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।

सावदी ने कल बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से भी दे दिया था इस्तीफा

इससे पहले बुधवार को कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने अथानी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने के बाद विधान परिषद सदस्य और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था, “मैंने अपना फैसला कर लिया है। मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं। मैं एक स्वाभिमानी राजनेता हूं। मैं किसी के बहकावे में आकर काम नहीं कर रहा हूं।”

पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा…

सावदी के इस्तीफे पर बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज कहा कि हमने उन्हें सब कुछ दे दिया है (कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी)। मुझे नहीं पता कि वह दुखी क्यों हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया। मैंने कल उनसे संपर्क करने की पूरी कोशिश की लेकिन मैं उनसे संपर्क नहीं हो सका।”

Share this:

Latest Updates