Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इसलिए पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, 72 घंटे में…

… और इसलिए पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, 72 घंटे में…

Jharkhand Update News, Ranchi, Murder, Accused Arrested : समाज में क्रूरता की इस तरह की घटना जब सामने आती है तो चिंता होती है। रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चैनपुर जंगल में पुलिस को एक डेड बॉडी मिली थी। उसकी पहचान लल्लू के रूप में हुई थी, जिसका मर्डर कर जंगल में फेंक दिया गया था। इस हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने ही अपने प्रेमी संग मिलकर पति लल्लू को मार डाला था। जानकारी के अनुसार, पति अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने ऐसा घिनौना काम किया। पुलिस ने आरोपी पत्नी रितुवा देवी और प्रेमी पप्पू यादव को अरेस्ट कर लिया है। थानेदार मुकेश चौधरी ने बताया कि उद्भेदन के लिए बालूमाथ एसडीपीओ अजित कुमार सिंह द्वारा गठित टीम द्वारा की गई।

इन सामान की हुई बरामदगी

हत्या से संबंधित औचार जिसमें खून से सना डंडा, खून लगी लाल रंग का टी शर्ट, एक काला रंग का ओपो मोबाइल, एक सफेद रंग का एमआई कंपनी का मोबाइल, एक काले रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल, एक मोटरसाइकिल जेएच 13डी 9247 को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपियों ने कुबूल किया गुनाह

आरोपियों ने इस हत्याकांड में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पत्नी ने पहले अपने पति को ननद के घर कुशमाहा भेज दिया। इसकी जानकारी प्रेमी पप्पू को मिली। तब पप्पू ने भाटचतरा बाजार से लल्लू का पीछा कर रात्रि में डंडा से मारकर हत्या कर दी। लाश को चैनपुर जंगल मे फेंक दिया था।

Share this:

Latest Updates