Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire : पूजा के दौरान लग गई भीषण आग, चपेट में आकर 16 लोग…

Fire : पूजा के दौरान लग गई भीषण आग, चपेट में आकर 16 लोग…

Bihar Update News, Banka, Fire During Worship,16 Burnt : बिहार के बांका से शनिवार की शाम अत्यंत दुखद खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विश्वा पूजा के दौरान भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर 16 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर का है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाया गया था, जो कम पड़ी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बाइक से कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

इस तरह फैलने लगी आग

बताया जाता है कि गोरखनाथ मंदिर में विश्वा पर्व को लेकर भरथरी पूजा की जा रही थी। इसमें पूजा में इस्तेमाल होने वाली धूप मिट्टी के खप्पर की बजाय धूमना में जलाई जा रही थी। इसी दौरान धूमने से आग की चिंगारी निकली और फैलने लगी। इस दौरान पूजा कर रही एक महिला की साड़ी में लग गई। इसकी चपेट में कई महिलाएं और पुरुष भी आ गए।

आग की चपेट में आकर यह लोग झुलसे

कैलाश तांती, ननकी देवी, रुकमणी देवी, फूलन देवी, उषा देवी, शंकर कुमार, बेचन तांती, रजनी देवी, गौपी तांती, जुली देवी, सजनी देवी, सुनील तांती है। इनके अलावा 4 लोग और हैं, जिनकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Share this:

Latest Updates