Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Firing : … और अचानक बोकारो के इस होटल के पास तड़ातड़ शुरू हो गई फायरिंग, इसके बाद ऐसा हुआ कि…

Firing : … और अचानक बोकारो के इस होटल के पास तड़ातड़ शुरू हो गई फायरिंग, इसके बाद ऐसा हुआ कि…

Jharkhand Update News, Bokaro, Suddenly Firing Started : झारखंड में बोकारो शहर के सिटी सेंटर स्थित नामी कोजी स्वीट्स और होटल हिलटॉप के पास रविवार को अचानक बाइक सवार अज्ञात अपराधी पहुंचे और दनादन शुरू कर दी फायरिंग। इसके बाद फौरन वहां से फरार हो गए। मामला सेक्टर 4 थाना क्षेत्र का है। 

6 राउंड हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने 6 राउंड फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर होटल में मौजूद लोग घबरा गए। तुरंत पुलिस को  सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सेक्टर 4 थाना प्रभारी और सेक्टर 9 थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

 सेक्टर 4 थाना प्रभारी पूनम कुजुर ने बताया कि घटनास्थल से चार से पांच खोखे बरामद हुए हैं और अभी खोजबीन की जा रही है। होटल के ऊपर शीशा पर गोली चलाई गई है।  होटल का शीशा टूट गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पूनम कुजुर ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates