Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR,10th.Day : सरकारी रशियन एयरलाइंस कंपनी के तमाम फ्लाइट ऑपरेशंस बंद, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा…

RUSSIA-UKRAINE WAR,10th.Day : सरकारी रशियन एयरलाइंस कंपनी के तमाम फ्लाइट ऑपरेशंस बंद, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा…

Ukraine(यूक्रेन) और Russia (रूस) के बीच 5 मार्च को 10वें दिन भी भीषण जंग जारी है। दिन में रूस ने दो शहरों- मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का एलान किया था। हालांकि, मारियुपोल में ह्यूमन कॉरिडोर को चंद घंटे बाद ही बंद कर दिया गया। यूक्रेन का आरोप है कि रूस सीजफायर की शर्तों का पालन नहीं कर रहा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार की रात को कहा- यूक्रेन की लीडरशिप को यह समझ लेना चाहिए कि वो जो कर रहे हैं, अगर वही जारी रखते हैं, तो एक देश के तौर पर उनका बचना मुश्किल हो जाएगा। इसके जिम्मेदार भी वही होंगे। उधर, रूस की सरकारी विमान कंपनी एयरोफ्लोत ने अपने तमाम फ्लाइट ऑपरेशंस बंद कर दिए हैं। पुतिन सरकार का यह फैसला ऐसे वक्त सामने आया है, जब करीब 39 देशों ने रूसी एयरक्राफ्ट्स को अपना एयरस्पेस न देने का फैसला किया है।

रूस ने चीन को दिया भरोसा

रूस ने चीन को भरोसा दिलाया है कि यूक्रेन में फंसे चीनी नागरिकों को रूसी सेना निकालकर एयरपोर्ट पहुंचाएगी।

अमेरिका से कोई बातचीत नहीं

पुतिन सरकार ने शनिवार की शाम मॉस्को से एक स्पेशल फ्लाइट वॉशिंगटन के लिए रवाना की। इस फ्लाइट से रूसी डिप्लोमैट्स को वापस मॉस्को लाया जा रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अमेरिका से किसी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी।

Share this:

Latest Updates