Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jobs For Youth : मोदी सरकार में रोजगार की बहार, पूछिए क्यों, रेलवे में  होगी 2 लाख से अधिक पदों पर बहाली

Jobs For Youth : मोदी सरकार में रोजगार की बहार, पूछिए क्यों, रेलवे में  होगी 2 लाख से अधिक पदों पर बहाली

National News Update, New Delhi, RRB Recruitment 2023: कोरोना ने बहुत सताया। रोजगार के द्वार बंद हुए। लगी-लगाई नौकरियों से लोग वंचित हुए। सरकारी नियुक्ति प्रक्रिया को भी पर्दे में धकेल दिया गया, लेकिन अब इससे काम नहीं चलेगा, क्योंकि 2024 में लोकसभा का चुनाव जो है, इसलिए मोदी सरकार रोजगार की बहार का आलम पैदा करने की भरपूर कोशिश कर रही है। यह सूचना मिल रही है कि तीन साल बाद भारतीय रेलवे बोर्ड (RRB) बेरोजगार युवाओं के लिए पिटारा खोलने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ग्रुप C और ग्रुप D के 200000 से अधिक पदों पर भर्तियां करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी आवेदन करने की तारीख की जानकारी नहीं मिली है। रेल मंत्री ने हाल ही में संसद में यह जानकारी दी थी कि रेलवे जल्द ही ग्रुप सी और ग्रुप-डी पदों पर भर्ती करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही युवाओं को खुशखबरी देगा। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

अप्रैल के अंत तक हो सकता है नोटिफिकेशन

बता दें कि मानसून सत्र में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा था कि बोर्ड की तरफ से जल्द ही 2.8 लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसको लेकर बोर्ड तैयारी में जुटा हुआ है। बता दें कि 2020 के बाद से ग्रुप-C और B के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। भारतीय रेलवे की तरफ से दोनों ही भर्तियों के नोटिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही हैं कि भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाए।

सभी 21 आरआरबी से मांगी वैकेंसी

मीडिया रिपोर्ट बता रही है कि रेल मंत्रालय ने देशभर के सभी 21 आरआरबी से वैकेंसी मांगी है। आशा है कि 2023 तक रेलवे में दो  से ढाई लाख खाली पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसमें ग्रुप डी और ग्रुप सी से जुड़े पद शामिल होंगे। फिलहाल रेलवे बोर्ड इसकी तैयारी में जुटा हुआ है।  सेंट्रल रेलवे इस साल 2 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां करेगा, जिसमें सबसे ज्यादा भर्तियां ग्रुप सी और डी के पदों पर की जाएंगी। ईस्ट, साउथ ईस्ट और साउथ वेस्ट जोन को छोड़कर हर जोन में 10 हजार से ज्यादा भर्तियां होंगी। इसके अलावा बोर्ड जल्द ही ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती शुरू करेगा। 

Share this:

Latest Updates