Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Must Know, Interesting : 92 साल का दूल्हा, 66 साल की दुल्हन, मीडिया…

Must Know, Interesting : 92 साल का दूल्हा, 66 साल की दुल्हन, मीडिया…

International News Update, Media Tycoon Rupert Madrok, Marriage In 92 Years : यदा-कदा दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियां कुछ ऐसा करती हैं कि हमारा ध्यान उस ओर बरबस खिंच जाता है। मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। 92 साल की उम्र में पांचवी बार शादी करने जा रहे हैं। रूपर्ट 66 साल की एन लेस्ली स्मिथ से शादी करेंगे। लेस्ली स्मिथ की भी ये तीसरी शादी होगी। इन दोनों की मुलाकात पिछले साल सितंबर के महीने में कैलिफोर्निया में हुई थी। दोनों की शादी गर्मियों में होने की संभावना है। रूपर्ट मर्डोक पिछले साल अपनी चौथी पत्नी से अलग हुए थे।

होने वाली पत्नी ने कहा…

मर्डोक ने अपने खुद के मीडिया चैनलों में से एक न्यूयॉर्क पोस्ट को जानकारी देते हुए कहा था कि मैं प्यार में पड़ने से डरता था – लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी होगा। यह बेहतर होगा। मैं खुश हूं। एन लेस्ली स्मिथ ने कहा कि मैं 14 साल की विधवा हूं। रूपर्ट की तरह, मेरे पति एक बिजनेसमैन थे।

4 पत्नियों से 6 बच्चे

रूपर्ट मर्डोक इससे पहले चार बार शादी कर चुके हैं। मर्डोक की पहली तीन पत्नियों से छह बच्चे हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी चौथी पत्नी से तलाक लिया था। 2016 में मर्डोक ने 85 साल की उम्र में 65 साल की मॉडल जेरी हॉल की शादी की थी। ये शादी 6 साल ही चली थी और दोनों 2022 में अलग हो गए थे।

Share this:

Latest Updates