Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Terrorist Attack : सेना के ट्रक पर आतंकियों ने किया हमला, वाहन में लगी आग और 5 जवान हो गए शहीद

Terrorist Attack : सेना के ट्रक पर आतंकियों ने किया हमला, वाहन में लगी आग और 5 जवान हो गए शहीद

National News Update, Jammu Kashmir, Punch, Terrorist Attack, 5 Jawans Martyred : गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से अत्यंत दुखद खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे सेना के ट्रक पर आतंकियों ने फायरिंग की। इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जिसमें झुलसकर 5 जवान शहीद हो गए। सेना को शक है कि अज्ञात आतंकियों ने ट्रक पर ग्रेनेड भी फेंके। आग इसी से लगी।

एक जवान घायल भी हुआ है

नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर की ओर से जारी बयान में बताया गया कि जवानों को लेकर ट्रक भिंबर गली से पुंछ की तरफ जा रहा था। बारिश हो रही थी। विजिबिलिटी भी कम थी। आतंकियों ने इसी का फायदा उठाया। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। उसे राजौरी में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहीद हुए जवान राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के

बयान में यह भी बताया गया कि शहीद हुए जवान राष्ट्रीय रायफल्स यूनिट के थे। उन्हें इस इलाके में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशंस में लगाया गया था। इससे पहले सेना के एक अधिकारी ने बताया था कि जवानों की मौत ट्रक में आग लगने की वजह से हुई। शक यह भी जताया जा रहा था कि बिजली गिरने से ट्रक में आग लगी।

Share this:

Latest Updates