Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Punjab : ड्यूटी से परेशान BSF जवान ने मेस में साथियों पर की फायरिंग, फिर खुद को भी मार ली गोली, 5 की मौत, कई घायल

Punjab : ड्यूटी से परेशान BSF जवान ने मेस में साथियों पर की फायरिंग, फिर खुद को भी मार ली गोली, 5 की मौत, कई घायल

अमृतसर में रविवार को बीएसएफ की मेस में एक जवान ने फायरिंग कर दी। गोली चलाने वाले कांस्टेबल सहित सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) के पांच जवानों की मौत हो गई। घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल बीएसएफ के चार जवानों के शव अस्पताल पहुंच चुके हैं। घटना में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। फायरिंग करने वाले जवान ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसे गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

ज्यादा काम दिए जाने से परेशान था जवान

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाला शख्स बीएसएफ का ही जवान है। आरोप है कि सुतप्पा से ज्यादा काम लिया जा रहा था।

महाराष्ट्र का रहने वाला है बीएसएफ जवान

बीएसएफ के जवान सुतप्पा के गोली चलाने के बाद मैच में चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला जवान महाराष्ट्र का निवासी है। वह ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से बहुत परेशान था। इसको लेकर उसने एक अधिकारी से बहस भी कर ली थी। रविवार की सुबह उसने अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद मेस में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई। बाकी को अस्पताल ले जाया गया। गोलीबारी के बाद सुतप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर तुरंत बीएसएफ के अधिकारी पहुंचे। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों के घरवालों को भी जानकारी दी गई है।

Share this:

Latest Updates