Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder : अमेरिका में इस इंडियन स्टूडेंट को गोली मारकर उतारा मौत के घाट,10 दिन बाद पूरा होनेवाला था पोस्ट ग्रेजुएशन

Murder : अमेरिका में इस इंडियन स्टूडेंट को गोली मारकर उतारा मौत के घाट,10 दिन बाद पूरा होनेवाला था पोस्ट ग्रेजुएशन

National International News, America, India : अमेरिका के ओहायो में एक भारतीय छात्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि यो मामला चोरी से जुड़ा हो सकता है। आंध्रप्रदेश के इलुरु का रहने वाले 24 साल का साईश वीरा पढ़ाई के साथ गैस स्टेशन पर काम भी करता था। यहीं उसे गोली मार दी गई। साईश नवंबर 2021 में अमेरिका आया था। 10 दिन बाद उसका पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा होने वाला था।

गोली लगने के आधे घंटे बाद हुई मौत

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि घटना 20 अप्रैल को ओहायो के कोलंबस शहर में हुई। एक अधिकारी ने कहा- हमें होपहर 12:50 बजे (लोकल समय के मुताबिक) खबर मिली की एक गैस स्टेशन पर गोलीबारी हुई है। मौके पर पहुंचे तो देखा की एक 24 साल का एक भारतीय जमीन पर गिरा था। वो गंभीर रूप से घायल था। उसके शरीर पर गोली के निशान थे। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, आधे घंटे बाद करीब 1:27 बजे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी की एक तस्वीर भी जारी की है।

Share this:

Latest Updates