Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : गया में विचित्र बच्चे का जन्म, मेढक की आकृति वाले बच्चे को देखने जुटी भारी भीड़

BIHAR : गया में विचित्र बच्चे का जन्म, मेढक की आकृति वाले बच्चे को देखने जुटी भारी भीड़

बिहार के गया में एक विचित्र बच्चे का जन्म हुआ है। उसकी आकृति मेंढक जैसी है। ‌बच्चे के सिर हाथ-पैर, कान-आंख-नाक बिल्कुल मेढक की आकृति से मिल रहे थे। ऐसे अविकसित बच्चे को देख लेबर रूम में मौजूद सभी नर्सिंग स्टाफ दंगरह गए। बच्चे का जन्म गया जिला अंतर्गत गुरुआ थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ है।

इस बाबत डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा तो हूबहू मेंढक जैसा दिख रहा है। लेकिन शुक्राणु में किसी तरह की कमी होने के कारण भ्रूण पूरी तरह से विकसित नहीं होने की स्थिति में कभी-कभी ऐसा हो जाता है। देश में इस तरह के कई प्रसव हुए, जिनमें पैदा हुआ बच्चा बिल्कुल विचित्र दिखता है। हालांकि ऐसे अविकसित बच्चों के जीवित रहने की उम्मीद बेहद कम होती है।

देखते ही देखते विचित्र बच्चे के जन्म लेने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस विचित्र बच्चे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस बच्चे का जन्म गुरुआ थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ है।

डॉक्टर और नर्स भी इस बच्चे को देखकर हैरान हैं। बताया जा रहा है कि बच्चा कुछ देर के लिए जीवित रहा, फिर उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बाजितपुर गांव की रहने वाली सरिता देवी को शनिवार की सुबह पेट में दर्द हुआ। परिवार के लोग उन्हें लेकर गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने महिला की नॉर्मल डिलीवरी करायी। लेकिन वह बच्चा गर्भ में ही अविकसित रह गया था। पैदा होने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates