Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Hot Issue : दिल्ली के इस थाने में पहुंच गए जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक, उनके समर्थन में जुटे लोगों को…

Hot Issue : दिल्ली के इस थाने में पहुंच गए जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक, उनके समर्थन में जुटे लोगों को…

National News Update, New Delhi, Khap Panchayat In Favour Of Satpal Malik : जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को बीमा घोटाला मामले में सीबीआई से मिले समन के बाद राजनीति गर्म है। यह मुद्दा बड़ा बन चुका है। मलिक के समर्थन में दिल्ली के आरके पुरम के डीडीए पार्क में शनिवार को खाप पंचायत होनी थी। इस बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए परमिशन नहीं ली गई थी। इसलिए वहां जमा हुए लोगों को हटाया गया।

हरियाणा और यूपी की खाप पंचायतों के नेता मलिक के आवास पहुंचे

 जानकारी के मुताबिक, हरियाणा और यूपी की खाप पंचायतों के कुछ नेता बैठक के लिए सुबह सत्यपाल मलिक के आवास पर पहुंचे। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। सत्यपाल मलिक के आवास पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें बताया कि वे आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई बैठक नहीं कर सकते हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ खाप नेताओं को आरके पुरम थाने और कुछ को वसंत कुंज थाने ले गई। इसके बाद सत्यपाल मलिक खुद भी थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने कहा कि हमने उन्हें हिरासत में नहीं लिया है। थाने में कोई भी आ सकता है।

Share this:

Latest Updates