Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JAMMU-KASHMIR : आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड हमला, एक नागरिक की मौत, 23 लोग जख्मी

JAMMU-KASHMIR : आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड हमला, एक नागरिक की मौत, 23 लोग जख्मी

Jammu-Kashmir (जम्मू-कश्मीर) के श्रीनगर शहर में 6 मार्च को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर किए गए ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक आम नागरिक की मौत हो। एक जवान सहित 23 लोग जख्मी हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ग्रेनेड हमले की पुष्टि करते हुए हमलावरों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,‘शाम चार बजकर 20 मिनट पर आतंकवादियों ने हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर तैनात पुलिस और सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड से हमला किया।
इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत 24 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद असलम मखदूमी (70) के रूप में की गई है, जो शहर के नौहट्टा इलाके का निवासी था। अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और दोषियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates