Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Awesome : कोलकाता में 5 दिनों से अपनी मरी हुई बेटी के साथ रह रही थी 70 साल की मां, एक ही कमरे में…

Awesome : कोलकाता में 5 दिनों से अपनी मरी हुई बेटी के साथ रह रही थी 70 साल की मां, एक ही कमरे में…

West Bengal News Update, Kolkata, 70 Years Old Mother Living With Dead Daughter :  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ऐसा यकीन करना मुश्किल है कि एक सामान्य मां अपनी मरी हुई बेटी के साथ एक कमरे में 5 दिनों से रह रही थी, लेकिन ऐसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता में एक 70 साल की उम्र की महिला घर में करीब पांच दिनों से अपनी बेटी के शव के साथ पड़ी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी  है।

महिला की मृत बेटी की पहचान 32 वर्षीय डोला बसु के रूप में हुई है। उसकी मां दीपाली बसु, जो दक्षिण कोलकाता के रानीकुठी में अपने आवास पर बेटी के शव के साथ रह रही थी। पुलिस मां को मानसिक और शारीरिक उपचार के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गई है।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने उस आवास को सील कर दिया है, जहां मां-बेटी रहती थीं।

साल 2006 से यहीं रह रही थी मां बेटी

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मां-बेटी उस घर में 2006 से रह रही थीं और दोनों अपने पड़ोसियों से कम ही बात करती थीं। उन्हें एक विशेष एजेंसी से नियमित रूप से भोजन की डिलीवरी मिलती थी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हालांकि मां नियमित रूप से घर से बाहर निकलती थी, लेकिन वे पिछले पांच दिनों से उसकी बेटी को नहीं देख रहे थे। पड़ोसियों के पूछने पर दीपाली बसु हमेशा यही कहती थीं कि उनकी बेटी सो रही है या आराम कर रही है।

कमरे से आ रही थी दुर्गंध

सोमवार को जब डिलीवरी ब्वॉय उनका खाना देने आया तो उसे कमरे के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। डिलीवरी बॉय ने पड़ोसियों को सूचित किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। एक जांच अधिकारी ने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि यह मौत का एक साधारण मामला है या आत्महत्या या हत्या। हम फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates