Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Life Threat : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले की हुई पहचाना, ATS…

Life Threat : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले की हुई पहचाना, ATS…

UP Update News, Lucknow, CM Yogi Adityanath Death Threat : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद के ओपन मर्डर के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलने को लेकर पूरे राज्य में अलर्ट है। एफआईआर दर्ज कर यूपी एटीएस (Anti Terrorist Squad) को जांच सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप मैसेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर दी गई है। पता चला है कि रेहान नामक शख्स ने यह धमकी दी है। अब रेहान का पता लगाया जा रहा है।

टोल फ्री नंबर 112 पर किया गया था फोन

अब तक की जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ को एक कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल टोल फ्री नंबर 112 पर किया गया था। फोन करने वाले ने कॉल के अलावा यूपी पुलिस के सोशल मीडिया डेस्क पर भी मैसेज किया। फोन करने वाले के डीपी के पास अल्लाह शब्द वाली एक तस्वीर थी। राज्य पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी में कहा गया है, ‘योगी सीएम को मार दूंगा जल्द ही’। बता दें, 112 आपातकालीन स्थिति में पुलिस को फोन करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया टोल-फ्री नंबर है।

Share this:

Latest Updates