Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : इस देश में खालिस्तान समर्थक मनप्रीत अरेस्ट, जल्द रिपोर्ट कर इंडिया…

Action : इस देश में खालिस्तान समर्थक मनप्रीत अरेस्ट, जल्द रिपोर्ट कर इंडिया…

National International News, Delhi, Philippines Khalistan Supporter Arrest : इंटरनेशनल मीडिया से या महत्वपूर्ण खबर आई है कि खालिस्तान समर्थक अर्श डल्ला के करीबी माने जा रहे मनप्रीत को फिलीपींस पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मनप्रीत को जल्द ही डिपोर्ट करके भारत लाया जाएगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मनप्रीत खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़ा हुआ है। मनप्रीत के भारत आते ही NIA उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार करेगी। 

अर्श बल्ला का चला रहा था ऑपरेशन

मनप्रीत फिलीपींस में  बैठकर अर्श डल्ला का सारा ऑपरेशन  संभाल रहा था। मिल रही जानकारी के अनुसार मनप्रीत के इशारे पर पंजाब में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पुलिस से बचने के लिए मनप्रीत बीते लंबे समय से फिलीपींस में रह रहा था। भारत ने इंटरपोल,सेंट्रल एजेंसी और इंटरनेशनल एजेंसी की मदद से मनप्रीत को गिरफ्तार करवाया है। मनप्रीत को अगले कुछ दिनों में फिलीपींस से भारत लाया जा सकता है।

कुछ दिन पहले भारत में गिरफ्तार हुआ है अमृतपाल

बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस को उस समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी, जब खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण किए जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस अमृतपाल की बीते करीब डेढ़ महीने से तलाश कर रही थी। अमृतपाल से पहले उसके कई साथियों को भी गिरफ्तार किया गया था। उधर, इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि असम के डिब्रूगढ़ जेल के सेल में रखे गए अमृतपाल से आईबी और रॉ के अधिकारी पूछताछ करेंगे।

Share this:

Latest Updates