Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand : बेटे को शादीशुदा महिला से मिलने से बाप ने रोका तो आक्रोशित बेटे ने पिता की कर दी हत्या, मां को भी कर दिया अधमरा

Jharkhand : बेटे को शादीशुदा महिला से मिलने से बाप ने रोका तो आक्रोशित बेटे ने पिता की कर दी हत्या, मां को भी कर दिया अधमरा

शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग में बाधा डालने के कारण बेटे ने अपने बूढ़े पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुंची मां को भी बेटे ने चाकू मारकर घायल कर दिया। हत्यारे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह घटना शनिवार की रात खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के कनकलोया गांव में हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 68 वर्षीय धीरन मुंडा घर में खाना बना रहा था। इसी बीच उसका छोटा बेटा विलवन मुंडा उर्फ विलवन टोपनो आया और पिता से उलझने लगा। देखते ही देखते बाप -बेटे में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान बेटे ने चाकू से अपने पिता धीरन के गले में प्रहार कर दिया।

बेटे की पिटाई से बेहोश हो गई मां

बाप-बेटे के बीच झागड़ा होता देखकर मां बिल्सी टोपनो बीच बचाव करने गई तो विलवन ने मां पर भी चाकू से वार कर दिया। इस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गई। इस घटना के बाद भी हुआ अपनी मां को बेरहमी से पीटता रहा। बेटे की पिटाई से मां बेहोश हो गई। दूसरी ओर खून से लथपथ धीरन छटपटा रहा था। कुछ देर के बाद घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर धीरन के बड़े बेटे दानिएल मुंडा ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

शादीशुदा महिला से था प्रेम प्रसंग

दानियल ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई का किसी शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग था। वह बार-बार उससे मिलने जाता था। पिता जी इसका बार-बार विरोध करते थे। वह बार-बार छोटे भाई को शादीशुदा महिला से संबंध न रखने की बात कहते थे। इसी कारण छोटा भाई उन से आक्रोशित रहता था। इसी कारण दोनों के बीच हमेशा कहा सुनी होते रहती थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही तोरपा था की पुलिस त्वरित करवाई करते हुए विलवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना की सूचना पाकर अम्मा पंचायत की मुखिया जुलयानी टोपनो और उड़िकेल पंचायत की मुखिया सोशांति कोनगाडी मृतक के घर पहुंचकर स्वजनो को सांत्वना दी।

Share this:

Latest Updates