Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP, Yogi Vision : अयोध्या में कचरे से बनेगा बायोडीजल, 2 साल के पायलट प्रोजेक्ट के लिए सीएम योगी ने…

UP, Yogi Vision : अयोध्या में कचरे से बनेगा बायोडीजल, 2 साल के पायलट प्रोजेक्ट के लिए सीएम योगी ने…

UP News Update, Lucknow, CM Yogi, Biodiesel : उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ राज्य को हर फ्रंट पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके विकास विजन का ही प्रतिफल है कि कचरे से बायोडीजल बनाने के 2 वर्ष के पायलट प्रोजेक्ट के लिए अयोध्या का चयन हुआ है। अयोध्या में शीघ्र ही बेल्जियम की वीटो कंपनी इस प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रही है। कंपनी प्रमुख रूप से क्लीनटेक और निरंतर विकास के क्षेत्र में कार्य करती है।

गत सप्ताह कंपनी ने की है बैठक

वीटो के एशिया-प्रशांत प्रमुख हफीज रहमान और दूसरे अधिकारियों ने अयोध्या प्रशासन के अधिकारियों के साथ पिछले सफ्ताह पहले दौर की बैठक की। उन्होंने अयोध्या नगर निगम के अधिकारी है। इनके लिए उन्होंने एक कार्यशाला भी की। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह के अनुसार, कंपनी शुरुआत में बायोडीजल को बनाने के लिए 1 टन प्लास्टिक कचरे का उपयोग करेगी। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस पायलेट प्रोजेक्ट के लिए अयोध्या का चयन इस वजह से किया गया है कि क्योंकि आने वाले वर्ष जनवरी के महीने में राम मंदिर के खुलने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

कचरे का निस्तारण एक प्रमुख मुद्दा

श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने से इससे और कचरा पैदा होगा। इससे कचरा का निस्तारण निगम के लिए एक प्रमुख मुद्दा होगा। श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने लाखों भक्तों के हर महीने यह आने का अनुमान लगाया है। निगम अधिकारियों के अनुसार, कचरे से कंपनी कार्डबोर्ड तैयार करने में सहायता करेगी। इसके साथ ही कंपनी अन्य उत्पाद तैयार करने में भी सहायता करेगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की तरफ से कहा गया है कि अगर परियोजना अयोध्या में सफल होती है, तो फिर इसे उत्तर प्रदेश के दूसरे हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।

Share this:

Latest Updates