Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल में बंद के दौरान BJP और TMC कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट, पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को…

बंगाल में बंद के दौरान BJP और TMC कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट, पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को…

West Bengal Update News, BJP Bandh For 12 hours : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच के हिंसक तनातनी रह रह कर सामने आती है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में 12 घंटे के बंद की घोषणा की है। भाजपा ने बंगाल पुलिस के कथित अत्याचारों के खिलाफ सुबह 6 से शाम 6 बजे तक बंद बुलाया गया है। बंद के दौरान कूचबिहार जिले में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट होने की सूचना मिल रही है। भाजपा कार्यकर्ता बस डिपो के सामने धरने पर बैठ गए। कई सरकारी बसों पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने कूच बिहार और नॉर्थ दिनाजपुर जिले में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

भाजपा कार्यकर्ता की मौत का आरोप

गौरतलब है कि नॉर्थ दिनाजपुर में बुधवार रात को भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय बर्मन की हत्या हो गई थी। भाजपा ने आरोप लगाया है कि मृत्युंजय की मौत पुलिस फायरिंग में हुई है। भाजपा सांसद देबश्री चौधरी ने कहा है कि पुलिस भाजपा की पंचायत समिति के सदस्य बिष्णु बर्मन को गिरफ्तार करने आई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बिष्णु के भतीजे मृत्युंजय को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

भाजपा बिगाड़ रही माहौल 

नॉर्थ बंगाल में दार्जीलिंग, कूच बिहार, मालदा, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदौर, नॉर्थ दिनाजपुर और साउथ दिनाजपुर जिले आते हैं। भाजपा ने इन्हीं 7 जिलों में बंद बुलाया है। उधर, TMC ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।

Share this:

Latest Updates