Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

After Mafia Murder : माफिया अतीक के जेल में बंद बेटे का लिखा लेटर वायरल, जानिए क्या लिखा है पत्र में…

After Mafia Murder : माफिया अतीक के जेल में बंद बेटे का लिखा लेटर वायरल, जानिए क्या लिखा है पत्र में…

UP Update News, Prayagraj, Atiq Ahmed Son Letter Viral : माफिया डॉन अतीक अहमद के नैनी जेल में बंद बेटे अली का लिखा एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कथित चिट्ठी में अली ने मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की है। वहीं अपने परिवार के खात्मे के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ ही अखिलेश यादव को भी जिम्मेदार बताया है।

उमेश पाल हत्याकांड में है कैद

अली भी उमेश पाल हत्‍याकांड में जेल में कैद है। अली ने अपनी जान को खतरा बताया है। चिट्ठी में लिखा गया है कि मेरे भाई, प‍िता और चाचा की हत्‍या के बाद अब हमको भी मारने की कोश‍िश की जा रही है। मैं आप लोगों से अपील करता हूं क‍ि सभी मुसलमान भाई एक हो जाएं। मेरी वाल‍िदा (शाइस्‍ता परवीन) का भी पुल‍िस एनकाउंटर करना चाहती है। इतना इशारा आप लोगों के ल‍िए काफी है।

दोनों बेटों के खिलाफ एक और मुकदमा

इस बीच लखनऊ जेल में बंद उमर व नैनी जेल में निरुद्ध अली अहमद के खिलाफ एक और मुकदमा लिखा गया है। माफिया अतीक के खास बिल्डर मो. मुस्लिम की तहरीर पर खुल्दाबाद पुलिस ने रंगदारी मांगने, अपहरण कर प्रताड़ित करने के आरोप में अली, उमर के अलावा असाद कालिया, एहतेशाम करीम, अजय व मो. नसरत को नामजद किया है। मो. मुस्लिम खुल्दाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पुलिस ने उसे उठाकर एक हफ्ते तक अतीक गैंग के बारे में पूछताछ की थी। अब इस मुकदमे में जल्द ही पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।

Share this:

Latest Updates