Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक भरभरा कर गिर गई यह इमारत, 10 लोगों के फंसे होने की…

… और अचानक भरभरा कर गिर गई यह इमारत, 10 लोगों के फंसे होने की…

Maharashtra Update News, Bhiwandi, Building Collapsed : शनिवार की दोपहर 2:00 बजे महाराष्ट्र के भिवंडी से अत्यंत दुखद खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां अचानक एक पुरानी दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। शुरूआती खबर मिली है कि इस बिल्डिंग के मलबे में 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल व आपदा सहित पुलिस टीम पहुंच चुकी है।

कई परिवार के लोग रहते थे इमारत में

घटना भिवंडी के वालपाड़ा इलाके की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और आपात विभाग को फोन कर हादसे की जानकारी दी। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम और एनडीआरएफ की टीम, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। इमारत की दूसरी मंजिल पर करीब तीन से चार परिवार रहते हैं। निचली मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि ये सभी लोग इमारत के मलबे के नीचे दबे हुए हैं।

Share this:

Latest Updates