Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MP : तांत्रिक बोला, उठ सोनू उठ, मार दे मौत को और इसके बाद मरा हुआ सोनू …

MP : तांत्रिक बोला, उठ सोनू उठ, मार दे मौत को और इसके बाद मरा हुआ सोनू …

Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) के दमोह जिले में एक तांत्रिक ने ऐसा जाल फैलाया कि भीड़ उसके पास जुट गई और वह सबके सामने एक मरे व्यक्ति को जिंदा करने का ड्रामा करने लगा। यह सभी जानते हैं कि मेडिकल साइंस में मरा हुआ व्यक्ति कभी जिंदा नहीं हो सकता, पर लोगों के दिमाग में तांत्रिक कुछ भी भर सकते हैं और उन्हें भरमा सकते हैं। ऐसा ही किया दमोह जिले में इस तांत्रिक ने। एक मृत को जिंदा करने के लिए उस तांत्रिक ने शव परीक्षण गृह (पोस्टमार्टम हाउस) के सामने करीब आधा घंटे तक ड्रामा किया। तंत्र-मंत्र करते हुए उसने मृतक को पुकारा और कहा सोनू उठो….मौत को मार दो। मरा हुआ युवक जिंदा तो नहीं हुआ, लेकिन इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

तांत्रिक के आगे हाथ जोड़े खड़े रहे परिजन

जानकारी के अनुसार, दमोह जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया था। वहां मृतक के परिजन और एक कथित तांत्रिक ने आधा घंटे तक ड्रामा किया। परिजन तांत्रिक के आगे हाथ जोड़कर खड़े रहे और उसे काली माताजी कहकर पुकारते रहे। तांत्रिक परिजनों से कहता रहा कि अभी वह काल तक नहीं पहुंचा है और उसके पास 20 मिनिट है।

तांत्रिक ने पुलिसकर्मियों को दी धमकी

हंगामे के बीच तांत्रिक ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी कि तुम्हारी वर्दी उतर जाएगी। सोनू को पुकारते हुए वह पोस्टमार्टम हाउस के भीतर जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे रोक दिया। हालांकि मृतक की एक परिजन युवती हाथ में पानी की बोतल लेकर तंत्र क्रिया में युवक का साथ देती रही और यह ड्रामा करीब आधा घंटे तक चला।

Share this:

Latest Updates