Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : जामताड़ा में 6 साइबर अपराधियों को पकड़ कर पुलिस ने भेजा जेल, 15 फर्जी मोबाइल,28 सिम और…

Action : जामताड़ा में 6 साइबर अपराधियों को पकड़ कर पुलिस ने भेजा जेल, 15 फर्जी मोबाइल,28 सिम और…

Jharkhand Update News, Jamtara, Cyber Criminals Arrested : झारखंड में जामताड़ा साइबर अपराधियों का बड़ा अड्डा कहा जाता है। कुछ दिनों के अंतराल पर यहां से साइबर ठग पकड़े भी जाते हैं, यह पुलिस की सतर्कता का प्रमाण भी है। अपडेट मामला करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मोहलीडीह और सीता काटा गांव से आ रहा है। यहां गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को दबोच लिया और उन्हें जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने 15 फर्जी मोबाइल 28 सिम और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। पकड़े गए अपराधियों में राजेश दास, रोहित दास, सचिन दास, शरत दास, विशाल दास और कुंदन दास शामिल हैं।

साइबर ठगी से बचने के लिए जागरुकता जरूरी

पुलिस के अनुसार, ये साइबर अपराधी फेसबुक, व्हाट्सएप पर क्रेडिट कार्ड और केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस कप्तान मनोज स्वर्गीयारी को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर गठित टीम ने कार्रवाई कर सबको पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ क्रम में साइबर अपराधियों द्वारा लाखों रुपये की साइबर ठगी करने की जानकारी मिली है। जब्त मोबाइल सिम को खंगालने के बाद अन्य जानकारियां मिलने की संभावना है। SP ने लोगों सतर्क रहने को कहा है। साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता को जरूरी बताया है।

Share this:

Latest Updates