Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Utkal Express Train : बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टला, टूटी पटरी के बारे में ट्रैकमैन की सूचना पर चालक ने …

Utkal Express Train : बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टला, टूटी पटरी के बारे में ट्रैकमैन की सूचना पर चालक ने …

 Jharkhand Update News, Chakradharpur, Train Accident Averted :  थोड़ा भी विलंब होता तो हादसा हो जाता। हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ टुनिया रेलवे स्टेशन के बीच सुबह लगभग 8:15 बजे उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन राउरकेला की तरफ जा रही थी। इसी बीच सोनुआ टुनिया रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी टूटी मिली। फौरन ट्रैकमैन ने इसकी सूचना चालक को दी और तत्काल चालक ने ट्रेन को रोक दिया। 

टूटी पटरी दुरुस्त करने में लगा 1 घंटा

ट्रेन रुकने के बाद रेल पटरी को दुरुस्त किया गया। मरम्मत में लगभग 1 घंटे का समय लगा। इसके बाद 9:15 बजे ट्रेन को फिर मौके से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस घटना के बाद से डाउन लाइन पर लगभग 1 घंटे तक परिचालन ठप रहा।

Share this:

Latest Updates