Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और ताव में आकर मंत्री जी ने पीटना शुरू कर दिया इस शख्स को,सुरक्षाकर्मी..

… और ताव में आकर मंत्री जी ने पीटना शुरू कर दिया इस शख्स को,सुरक्षाकर्मी..

Uttarakhand Update News, Dehradun, Cabinet Minister Beat A person : कभी-कभार सोशल मीडिया पर बहुत कुछ वैसा देखने को मिल जाता है जिसके बाद उसको लेकर खबर मीडिया में आती है। पता चल रहा है कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह और उनके सुरक्षाकर्मी एक शख्स की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। 

लोगों ने की मंत्री पर कार्रवाई की मांग

प्रदेश में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे अग्रवाल का ये वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और स्थानीय लोगों ने मंत्री पर कार्रवाई की मांग की है। ये मामला ऋषिकेश का बताया जा रहा है, जहां मंत्री ने एक व्यक्ति की बहस के बाद पिटाई की है। हालांकि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी सफाई में कहा है कि जिस व्यक्ति की पिटाई की गई, वह उन्हें गाली दे रहा था और उसने मंत्री पर हमला किया और उनका कुर्ता फाड़ दिया। जिस शख्स की पिटाई हुई, उसकी पहचान सुरेंद्र सिंह नेगी के रूप में हुई है। नेगी ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में मंत्री और उनके कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उसके साथ बिना किसी उकसावे के हमला किया है।

Share this:

Latest Updates