Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cruelty : 3 भतीजों ने जमीन के लिए चाचा को इतना पीटा कि मौके पर ही…

Cruelty : 3 भतीजों ने जमीन के लिए चाचा को इतना पीटा कि मौके पर ही…

Bihar Update News, Vaishali, 3 Cousins Killed Uncle By Beating : लोभ, लालच और क्रोध में आदमी रिश्तों का ख्याल भूल जाता है। ऐसा ही हुआ बिहार के वैशाली में। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार की देर रात को जमीन के लिए तीन भतीजों ने मिलकर अपने चाचा को इतना पीटा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान किशोरी महतो (46) के रूप में हुई है। घटना पटेढ़ी बेलसर ओपी के सोहरथा गांव की है। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वारदात की सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

चाचा ने किया था जमीन का सौदा करने से मना

मृतक के पुत्र राजा कुमार ने बताया कि मृतक के घर की जमीन का सौदा किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर तीनों भतीजों राजीव ,सतीश और रंजीत से मंगलवार की रात को किशोरी महतो से कहासुनी हो गई। इसके बाद तीनों ने पीट पीटकर किशोरी महतो की हत्या कर दी।

मामले की जांच कर रही पुलिस, आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी

इस संबंध में पटेढ़ी बेलसर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर सोहरथा गांव में दो पक्षों में विवाद हुई है। इसी विवाद को लेकर भतीजों ने ही चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share this:

Latest Updates