Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sudden Firing : …और 14 साल के स्टूडेंट ने अचानक शुरू कर दी फायरिंग, दूसरे छात्रों और सुरक्षा गार्डों पर…

Sudden Firing : …और 14 साल के स्टूडेंट ने अचानक शुरू कर दी फायरिंग, दूसरे छात्रों और सुरक्षा गार्डों पर…

Foreign News, Sarvia, Belgrade, Firing By Student, 9 Died  : सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार की सुबह एक 14 साल के स्टूडेंट ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। BBC की खबर के अनुसार, एक 14 वर्षीय छात्र ने एक स्कूल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग की है। स्थानीय समाचार एजेंसी तंजुग की रिपोर्ट के हवाले से बीबीसी ने बताया कि फायरिंग में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सातवीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है।

पहले अपने एक टीचर को गोली मार दी थी

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्बिया के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि एक 14 वर्षीय लड़के ने अन्य छात्रों और सुरक्षा गार्डों पर गोलियां चलाने से पहले बेलग्रेड के एक क्लास में अपने टीचर को गोली मार दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना व्लादिस्लाव रिब्निकर प्राइमरी स्कूल की है। यहां एक छात्र के पिता मिलन मिलोसेविच ने कहा कि उनकी बेटी उस क्लास में थी, जहां बंदूक से गोली चलाई गई। मिलोसेविच ने बताया- “वह भागने में सफल रही। लड़के ने पहले टीचर को गोली मारी और फिर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।”

Share this:

Latest Updates