Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कर्नाटक में कांग्रेस कैंडिडेट के भाई के घर IT की Raid, पेड़ पर डिब्बे में …

कर्नाटक में कांग्रेस कैंडिडेट के भाई के घर IT की Raid, पेड़ पर डिब्बे में …

National News Update, Mysore, Congress Candidate Brother, IT Raid : कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं तो आईटी और सीबीआई, ईडी आदि की सक्रियता स्वाभाविक बात है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कर्नाटक के मैसूर में इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस कैंडिडेट अशोक कुमार राय के भाई के घर से 1 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। अशोक कुमार पुट्‌टूर से कांग्रेस कैंडिडेट हैं। इनकम टैक्स अधिकारियों ने उनके भाई सुब्रमण्यम राय के घर पर रेड डाली। यहां पर उन्हें एक पेड़ पर डिब्बे में रखे हुए एक करोड़ रुपए मिले। इसका एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में दिख रही सच्चाई

इस वीडियो में इनकम टैक्स अधिकारी सुब्रमण्यम राय के घर पहुंचकर उनके बगीचे में लगे पेड़ को देखते हैं। इसमें घनी डालियों के बीच एक डिब्बा रखा हुए नजर आता है। अधिकारी घर की महिलाओं से सवाल करते हैं कि ये क्या है? ये कैश है न? इसे यहां किसने रखा अधिकारी कहते हैं कि मैडम हम सवाल कर रहे हैं, आप जवाब दीजिए। इस पर एक महिला जवाब देती है कि इसे मैंने रखा है। अधिकारी पूछते हैं कि इसे यहां रखने के लिए आपको किसने दिया था और आपको क्या इंस्ट्रक्शन दिए गए थे? इसका जवाब महिला दे पाए, उससे पहले वीडियो खत्म हो जाता है।

Share this:

Latest Updates