Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Encounter : इंडियन आर्म्ड फोर्स इसने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, घाटी को दहलाने की बना रहे थे…

Encounter : इंडियन आर्म्ड फोर्स इसने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, घाटी को दहलाने की बना रहे थे…

National News Update, Jammu Kashmir, Baramulla Encounter : गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। बारामूला के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ बारामूला में हुई है। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हथियार और गोला बारूद बरामद

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि आतंकियों के पास से एके-47 राइइल और 1 पिस्तौल सहित आपत्तिजक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया है। अधिकारियों का कहना है कि ये आतंकी घाटी को दहलाने की योजना बना रहे थे।

अभी जारी है सर्च ऑपरेशन 

अभी भी बारामूला में सुरक्षाबल बल के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इलाके को सील करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कश्मीर के एडीजीपी ने कहा कि दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित हैं। इन दोनों की पहचान शोपियां जिले के शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। दोनों मार्च 203 में आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे।

Share this:

Latest Updates